Moonga Ratan: रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा रत्न के स्वामी मंगल है। इसलिए इसे मंगल ग्रह का प्रतिरूप कहा जाता है। इस रत्न को धारण करने से हर कार्य में सफलता के साथ सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही अगर किसी जातक का विवाह मंगल दोष के कारण नहीं हो रहा है, तो इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ-साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। मंगल को शक्ति, प्रवृत्ति, प्रेरणा, उत्साह का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही अध्यात्म गुणों की प्राप्ति होती है। मूंगा को कॉरल (Coral Gemstone) कहा जाता है। मूंगा रत्न कई जातकों के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें मूंगा रत्न बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किन राशियों को नहीं धारण करना मूंगा रत्न..
मूंगा रत्न वृश्चिक और मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि ये दोनों राशियां मंगल की है। इसके अलावा सूर्य की राशि सिंह राशि भी मूंगा रत्न को धारण कर सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मूंगा रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह लेनी चाहिए।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों को मूंगा रत्न नहीं धारण करना चाहिए। इससे इस व्यक्ति को फायदा नहीं बल्कि कई नुकसान का सामना करना पड़ता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों को भी मूंगा रत्न धारण नगीं करना चाहिए, वरना जीवन में कई परेशानियों का साना करना पड़ता है। अगर आपको मूंगा रत्न पहनना है, तो पहले ज्योतिषी से परामर्श जरूर लेँ।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों को मूंगा रत्न नहीं दारण करना चाहिए। इससे व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों को मूंगा रत्न नहीं धारण करना चाहिए। लेकिन अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो तभी धारण करें, अन्यथा इसे धारण करना हानिकारक साबित हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों भी मूंगा रत्न धारण नहीं करना चाहिए। इस राशि के जातक अगर ये रत्न धारण करेंगे, तो फायदा के जगह भारी नुकसान होगा। अगर आपको पहनना है, तो ज्योतिषी से जरूर परामर्श लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।