Guru, Shukra And Shani Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके एक दूसरे से शुभ दृष्टि बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि यानी वृष राशि में प्रवेश कर गए हैं। जो कि 2 मई तक यहीं विराजमान रहेंगे। वहीं अब शुक्र और गुरु एक दूसरे से तीसरी और ग्यारहवीं राशि में रहेंगे। वहीं, शनि और शुक्र आपस में चौथी-दसवीं राशि में हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु, शुक्र और शनि देव का शुभ दृष्टि संबंध मेष राशि के लोगों को अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं सुख-शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं कार्यों में सिद्धि के योग हैं। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु, शुक्र और शनि देव का शुभ दृष्टि संबंध सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग कारोबारी हैं उनको बिजनेस में फायदा मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को करियर में ग्रोथ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। वहीं  धन संबंधी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों केलिए गुरु, शुक्र और शनि देव का दृष्टि संबंध लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकत है। साथ ही नया बिजनेस करने के लिए अच्छा समय है। वहीं  दांपत्य सुख बढ़ेगा। कार्यों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

गुरु, शुक्र और शनि देव का शुभ दृष्टि संबंध कुंभ राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही  नया व्हीकल या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। वहीं आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही  सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी का सौदा करने के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल