Lucky Girl: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न और अंगों के आकार से फलित किया जाता है। साथ ही व्यक्ति का नेचर, व्यक्तित्व और उसका भविष्य भी जाना जाता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं, ऐसे चिह्नों के बारे में, जो अगर किसी लड़की के शरीर पर हों तो वह लड़की ससुराल और पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप होती हैं। साथ ही यह जिस घर में जाती हैं, वहां तरक्की होने लगती हैं। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
हो कमल, शंख और चक्र का निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान होता है तो ऐसी महिलाएं पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। साथ ही ऐसे निशान वाली महिलाएं अपने परिवार का नाम तो रोशन करती ही हैं। साथ ही, समाज में मान-सम्मान पाती हैं। वहीं ससुराल में ये खूब प्यार पाती हैं।
पैर के अंगूठे पर हो ये निशान
जिन महिलाएं के पैर के अंगूठे गोल और चौड़े होते हैं, ये भी पति और ससुराल के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं। ये महिलाएं जहां जाती हैं वहां सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही इनका नेचर व्यवहारिक होता है। वहीं ये अपने नेचर से सभी लोगोंं को प्रभावित कर लेती हैं।
गर्दन हो अगर ऐसी
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती हैं। ये भी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। वहीं ये महिलाएं धनवान होती हैं। साथ ही ये बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। ये महिलाएं अपने जीवन में खूब मान-सम्मान पाती हैं। साथ ही शादी के बाद ये महिलाएं ससुराल वालों के लिए भी लकी होती हैं। इनके जाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं ये पूरे परिवार को साथ लेकर चलती हैं।
हाथ की उंगलियां हो ऐसी
अगर किसी लड़की उंगली लंबी है तो वह पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं। साथ ही ऐसी लड़की को पति का खूब प्यार मिलता है। वहीं इनके जाने से पति की तरक्की होती है। साथ ही ऐसी महिलाएंं एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। इनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
