Vastu Tips For Plant: ज्योतिष और वास्तु में पौधों का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि पौधों का संबंध ग्रह और मां लक्ष्मी से माना गया है। जैसे शमी के पौधे का संबंध कर्मफल दाता शनि देव से है। आपको बता दें कि घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही वास्तु दोष दूर करने में भी पौधे बहुत सहायक होते हैं। साथ ही वास्तु अनुसार पौधे परिवार के लोगों के बीच रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। वहीं  हरे पौधे घर की सजावट का काम भी करते हैं। साथ ही ये हवा को शुद्ध करते हैं।  हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन पौधों के बारे में जिनको घर पर लगाने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं…

शमी का पौधा 

शमी का पौधा लगाने से आय में वृद्धि होती है। साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है। इस पौधे का संबंध शनि देव से होता है।। वहीं जिन लोगों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का प्रकोप हो तो वो लोग इस पौधे को शनिवार के दिन लगा सकते हैं। ऐसा करने से वह शनि देव के प्रकोप से बच सकते हैं। वहीं साथ ही इस पौधे को मुख्य द्वार के बाई तरफ लगाना चाहिए और इसके आगे शाम के समय दीपक भी जलाना चाहिए। 

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद मंगलकारी माना जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे की लगभग हर घर में पूजा होती है।  तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य लाने और धन संबंधी समस्याओं से भी बचने वाला माना जाता है। वहीं  वास्तु शास्त्र अनुसार इस पौधे के घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है। साथ ही  तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपको मौसमी सर्दी-खांसी से दूर रख सकती हैं। लेकिन इस पौधे को पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

मनीप्लांट का पौधा लगाएं

मनीप्लांट को बेहद शुभ पौधा माना गया है। मान्यता है यह मनी को अक्ट्रैक्ट करने का काम करता है। इसकी बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. क्योंकि ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है।

नीम का पौधा

नीम का पौधा घर में  उत्तर-पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। मान्यता है नीम का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। साथ ही निगेटिविटी दूर होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल