Mulank Six People: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं इन अंकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। जैसे अंक 8 का संबंध शनि देव से माना जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में, आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन मूलांक में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं इन जन्मतिथि से जुड़े लोग बैस्ट पार्टनर साबित होते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की फीलिंग्स अच्छे से समझते हैं। जिस कारण दोनों के बीच विवाद भी कम होता है। वहीं ये छोटी-छोटी चीज़ों से अपना प्यार जताते हैं। इन लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह की रहती है विशेष कृपा। सारे काम शुक्र ग्रह के आशीर्वाद से होता है। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…
2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 500 साल बाद न्यायाधीश शनि 3 बार करेंगे नक्षत्र गोचर, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग
होते हैं केयरिंग और रोमांटिक
मूलांक 6 से जुड़े लोग रोमांटिक और केयरिंग होते हैं। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी को हर संभव खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये धीरे-धीरे अपने दिल की बातें पार्टनर से साझा करते हैं, लेकिन जब रिश्ता निभाने का वक्त आता है, तो पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं। वहीं ये जहां भी जातें हैं वहां इनको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का भी शौक रहता है। इन लोगों पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं।
लग्जरी लाइफ जीने के होते हैं शौकीन
मूलांक 6 से जुड़े लोग अक्सर धनवान देखे जाते हैं। साथ ही ये लोग जीवन शान- ओ- शौकत से जीते हैं। वहीं ये लोग व्यवहारिक होते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं इन्हें सरप्राइज़ देना भी खूब पसंद होता है। साथ ही ये अपने पार्टनर को खास महसूस कराते हैं और हमेशा उनका साथ देते हैं। साथ ही आपको बता दें कि अगर मूलांक 6 से जुड़े लोग बिजनेस में साझेदारी करना चाहते हैं या फिर किसी के साथ लव रिलेशनशिप में आने चाहते हैं तो मूलांक 6 वालों की कम्पैटिबिलिटी मूलांक 7 वालों के साथ सबसे अच्छी रहती है।
