व्यक्ति के शरीर पर तिल विशेष महत्व है। क्योंकि सामुद्रिक शास्त्र में तिल के आकार और रंग के आधार पर फलित किया जाता है। मतलब तिल के स्थान के आधार पर व्यक्ति का नेचर, बिजनेस और वैवाहिक जीवन का पता लगाया जाता है। वहीं ज्योतिष में भी तिल को भाग्य का सूचक माना गया है और शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना धनवान होने के शुभ संकेत भी देते हैं। यहां हम आपको ऐसे तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके शरीर पर होना धनवान होना का सूचक होता है। आइए जानते हैं ये तिल कौन से हैं…

होता है अति धनवान और किस्मत का धनी

व्यक्ति के सीधे गाल पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति किस्मत वाला होता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थित मजबूत रहती है। वहीं वह अपने पार्टनर के लिए बहुत वफादार होता है। साथ ही उसका पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल होता है। वहीं वहीं लेफ्ट साइड के गाल पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति अधिक खर्चीला है।

शुभ माना जाता है यहां तिल

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार माथे के राइट साइड पर तिला होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति धन- दौलत में हमेशा बढ़ोतरी होती रहती है। साथ ही व्यक्ति के पास धन की कभी कमी नहीं रहती। वहीं ऐसे व्यक्ति बेहद मेहनती होते हैं और मेहनत से हर मुकान को हालिस करते हैं। वहीं माथे पर लेफ्ट साइड तिल है तो जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ता है।

सीने के बीच में हो अगर तिल 

अगर किसी व्यक्ति के सीने के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। साथ ही  ऐसा व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। ऐसे लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग अपनी योजनाओं को अच्छे से पूरा करनी योग्यता रखते हैं। ये लोग प्लानिंग करने में माहिर होते हैं।

कमाते हैं नाम और शौहरत

 सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर आपकी दाहिनी हथेली पर तिल है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। वहीं ऐसे लोगों कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है। साथ ही ऐसे लोग नाम और शौहरत दोनों कमाते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहती है। साथ ही ये लोग धन-संपत्ति के मामले में लकी होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल