Lucky Marks On Sole: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें व्यक्ति के चिह्न और अंगों की बनावट का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि से की थी, इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ा। यहां हम बात करने जा रहे हैं तलवे पर ऐसे लकी निशान के बारे में, जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास अकूत धन- संपत्ति होती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। आइए जानते इन लकी चिह्न के बारे में…
तलवे का त्रिशूल का निशान
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के तलवे पर त्रिशूल का निशान होता है। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग धनवान और दूरदर्शी होते हैं। वहीं ऐसे लोग सरकारी क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। ये लोग जहां भी होते हैं इनका प्रभाव बना रहता है। साथ ही धन संपत्ति की इनके पास कभी कमी नहीं होती।
तलवे पर गोल आकृति का चिह्न
गोल आकृति का चिह्न जिन लोगों के तलवे पर होता है, ये लोग बेहद लकी होते हैं। ये लोग जिस भी करियर में होते हैं, वहां ऊंचा मुकाम पाते हैं। साथ ही ये लोग आकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं और जीवन में तरक्की करते हैं। ये लोग सामाजिक भी होते हैं। साथ ही इनके संबंध बड़े- बड़े लोगों से होती है।
शंख, मछली और चक्र का निशान
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के तलवे पर शंख, मछली और चक्र का निशान होता है। ये लोग हमेशा धनवान रहते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में खूब यश- वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं। ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग कंजूस कम होते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं।
तलवे पर हो घोड़ा, हाथी, पर्वत, रथ का चिह्न
जि लोगों के पैर के तलवे पर घोड़ा, हाथी, पर्वत और रथ का निशान होता है, तो ये लोग बेहद लकी होते हैं। इन लोगों को भाग्य का हमेशा साथ मिलता है। इसके साथ ही ये लोग नौकरी या कारोबार में बहुत ऊंचा पद पाते हैं। ये लोग बातचीत में भी बहुत अच्छे होते हैं।