Surya Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है और सूर्य देव आत्मविश्वास, पिता, बॉस, सरकारी नौकरी, मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन ज्योतिष में बेहद अहम स्थान रखता है। आपको बता दें कि 17 नवंंबर को सूर्य देव अपने मित्र की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगोंं के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की होगी। वहीं इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं इस अवधि में आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे आय में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन भी हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती हैं। प्रतियोगी छात्रों को इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों को ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति संभव है। वहीं इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपके नए लोगों से संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं।