Surya In Magha Nakshatra 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि के साथ- साथ नक्षत्र भी बदलते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 अगस्त को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मघा नक्षत्र पर केतु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव के केतु के नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप समाज में अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी। जो दंपति संतान सुख की कामना कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे।
यह भी पढ़ें:
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपके इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं बिजनेस में आपको दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की मिलेगा। इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं इस समय आफ धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में पहचान मिलने के साथ साथ खूब मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।