Surya Shani Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के हिसाब से काफी अच्छा जाने वाला है। बता दें कि साल की शुरुआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य की अपने पुत्र शनि के साथ युति कुंभ राशि में हो रही है। इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलने वाला है। पिता-पुत्र होने के बाद बावजूद शनि-सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है। लेकिन कुछ राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि नए साल 2025 की शुरुआत में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। वहीं सूर्य 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 मार्च तक इसी राशि में रहने वाले हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य अपनी राशि में शनि के साथ सप्तम भाव में युति करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने के काफी अधिक योग बन रहे है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। सूर्यदेव की कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। यात्राओं के माध्यम से आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि में सूर्य और शनि की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। नौकरी में आपकी अच्छी पकड़ हो सकती है। ऐसे में आप अपार सफलता पा सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको एक से ज्यादा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी जाएगी और आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि और सूर्य की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के चतुर्थ भाव में युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। संपत्ति, वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अच्छी रहने वाली है। दोस्तों और करीबियों का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे आप खूब लाभ कमाने वाले हैं। मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।