Surya Shani yog, Samsaptak yog 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान शनि मीन राशि में विराजमान होकर सूर्य के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं। क्योंकि सूर्य और शनि एक-दूसरे से सातवें भाव पर स्थित हैं। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं  ये लकी राशियां कौन सी हैं…

बागेश्वर धाम: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया श्राद्ध पक्ष में इन कार्यों को करने से लगता है घोर पाप, पितृ होते हैं नाराज, धनहानि और सेहत रहती है खराब

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई सम्मान मिल सकता है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही कामकाज में आ रही बाधाएं होगी दूर और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। वहीं संपत्ति तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन का बात करें तो, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

समसप्तक योग बनने से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी, जिससे जमा पूंजी बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं आप काम- कारोबार के संबंधित यात्रा कर सकते हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको आक्समिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथ ही इस समय व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ होगा। अब आपको करियर में कई ऐसी अवसर मिलेंगे जिसका इंतजार आप पिछले काफी समय से कर रहे थे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल