Sun Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव सितंबर की शुरुआत में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, राजसुख, प्रशासन, पिता, बॉस और सरकारी नौकरी का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बेहद अहम स्थान रखता है। वहीं सूर्य देव का यह गोचर 3 राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसिलए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कहीं अच्छी जगह से नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापारिक योजनाओं में तेजी आएगी और स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन आय के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में संचरण करेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा है। साथ ही पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय कोई व्यवसायिक डील हो सकती है, जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल