Surya Rahu And Guru Conjunction In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मेष राशि में सूर्य, राहु और गुरु की युति बनने जा रही है और यह युति 12 साल बाद बनेगी। क्योंकि गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य और गुरु में मित्रता का भाव है। लेकिन 14 अप्रैल से राहु और सूर्य में ग्रहण दोष लग रहा है। जो कि अशुभ माना जाता है। लेकिन फिर भी 3 राशियों को इन 3 ग्रहों की युति का लाभ मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य, गुरु और राहु की युति मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए अपने जीवन से जुड़े जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी। करियर में बेहतरीन मौके आपके पास आ सकते हैं और जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको इस बीच बेहतर इंसेंटिव मिल सकते हैं। वहीं इस समय अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो हो सकता है या बात चल सकती है। साथ ही इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को गुरु, राहु और सूर्य की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनेगी। इसलिए इस समय व्यापारियों को धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। मतलब आपके बॉस आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपकी तारीफों के पुल बांधेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पिता का भी साथ मिल सकता है। लेकिन इस समय आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

 गुरु, राहु और सूर्य का संयोग सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही रियर में अपार सफलता हासिल करेंगे। मनचाहे काम करने को मिलेंगे तो आपका आत्‍मविश्‍वास मजबूत होगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में कामयाब हो सकते हैं।

साथ ही जो लोग विदेश जाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उन्‍हें भी कामयाबी मिल सकती है। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही धर्म के काम आपकी रूचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल