Sun Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियो को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सातवें भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं इस समय इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही आपके पास काफी पैसा रहेगा और करियर में आपको अप्रत्‍याशित उन्‍नति मिलने के योग हैं। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप इस कारोबारी सीजन में अच्‍छी कमाई कर पाने में सफल साबित होंगे। आपके बैंक बैलेंस में भी शानदार बढ़ोतरी हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा। आपके शब्दों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप अपनी योग्यता और कला से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही  आप इस बीच अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं आप अपनी योग्यता और कला से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इस गोचर के दौरान आप मृदुभाषी और विनोदी स्वभाव के रहेंगे। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो नव दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024