Sun Planet Transit In Kanya: सूर्य देव 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। वहीं सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव का गोचर बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं सूर्य देव का के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में दशम भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके घर- परिवार में मागंलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप इस समय नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के स्वामी को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव का गोचर आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों की लाइफ खुशनुमा रहेगी। साथ ही इस समय जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों का विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।