Surya Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 19 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस दिन सूर्य विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश और 2 दिसंबर 2025 तक रहेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वहीं इन राशियों को अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

2026 की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों नए अवसर मिलेंगे और आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। साथ ही व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं  इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac)

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आय बढ़ाने से जीवन में खुशहाली आएगी।करियर में भी आपको सफलता प्राप्त होगी और नौकरी से अचानक लाभ होता दिख रहा है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल