Surya Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक पंंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र के साथ राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 19 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर औऱ कारोबार में तरक्की हो सकती है। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही नए अवसर सामने आएंगे। वहीं परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं सेहत बहुत अच्छी रहेगी। वहीं परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं नए लोगों से मुलाकात बहुत ही लाभकारी मानी जा रही है। इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंंह राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आर्थिक अवसरों का संतुलन बनेगा। वहीं पुराने रुके काम फिर गति पकड़ सकते है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही जीवन में पैसा आ सकता है, जो भविष्य में आर्थिक स्थिति को ठीक करेगा। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति बन रही है। साथ ही काम-व्यवसाय में विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं जीवनशैली अधिक आरामदायक और समृद्ध बनेगी, जिससे मन में संतोष रहेगा। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता और लोकप्रियता दोनों ही प्राप्त होंगी, जिससे आत्मसंतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते है।
