Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। बता दें कि 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं और 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों की युति से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यक्तित्व का निखार होगा। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपको व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों को भी धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपके लिए धन प्राप्ति की इच्छाएं पूर्ण होंगी। वहीं आपके निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय कारोबार में लाभ मिलेगा और धन लाभ होगा। वहीं दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही यह समय जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि का हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है।