Maha Daridra Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे महा दरिद्र योग बन गया है। साथ ही इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही धनहानि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए महा दरिद्र योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। लेकिन मिथुन राशि की गोचर कुंडली के केंद्र स्थान में कोई भी ग्रह नहीं रहेगा। इसलिए इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आपको करियर को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। साथ ही नौकरपेशा लोगों को इस समय कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग कम प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय आपका जीवनासाथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

महादरिद्र योग बनना कन्या राशि के लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य के साथ लग्नेश का बैठना दरिद्र योग बना रही है। साथ ही पत्नी और चौथे स्थान का स्वामी रोग स्थान पर है। इसलिए इस समय आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जीवनसाथी की सेहत का भी इस समय ध्यान रखें। वहीं इस समय आपको किसी भी प्रापर्टी में धन का निवेश नही करना चाहिए। वहीं इस समय आपको गुप्त रोग भी हो सकता है। लेकिन व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए महादरिद्र योग अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपके विवाह और करियर का स्वामी मृत्यु स्थान पर सूर्य के साथ विराजमान है और केंद्र के सभी भाव खाली हैं। साथ ही केंद्र और भाग्य के स्वामी मृत्यु स्थान में हैं। इसलिए पिता की सेहत खराब हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल