ketu or surya yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी सूर्य ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाते हैं। तो इसका प्रभाव सभी राशियों सहित देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से केतु ग्रह स्थित हैं। इसलिए केतु और सूर्य की युति सिंह राशि में 18 साल बाद बन रही है। जो शुभ नहीं मानी जा रही हैं। ऐसे में इस दौरान 3 राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं धन फंस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और सूर्य की युति प्रतिकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के स्थान पर बन रही है। जिससे इस समय विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन कुछ तनावभरा साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप का काम शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपका परिवार के लोगों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही इस समय हार्ट से संबंधित बीमारी हो सकती है या जो पुराने मरीज हैं, उनको सावधान रहना चाहिए।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और सूर्य की युति हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंक यह योग आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार मिल सकती है। साथ ही आपको कुछ गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं वहीं आपको इस समय पेट और हार्ट से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं आप शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
केतु और सूर्य की युति सिंह राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के प्रथम भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। वहीं इस समय आपके मान- सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापार के काम से यात्रा करना चाह रहे हैं तो अभी टाल दें। क्योंकि यात्रा में कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं इस समय आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए।
प्रेमानंद महाराज ने बताया इन गलतियों की वजह से जन्माष्टमी व्रत हो सकता है खंडित, आपको भी जरूर जानना चाहिए