Sun Tranit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार सभी 9 ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने मेष राशि में गोचर किया था लेकिन मेष राशि में ही बुध और राहु विराजमान थे, जिससे बुध और सूर्य की युति बुधादित्य राजयोग तो बना था। लेकिन राहु की वजह से सूर्य देव अपना पूर्ण फल नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन जब 22 अप्रैल को गुरु ग्रह ने मेष राशि में गोचर किया तो सूर्य देव को 10 गुना शक्ति मिली, जिससे उनके फल में दस गुना बढ़ोतरी हो गई और उनके प्रभाव से 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य देव शक्तिशाली होना मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी खोई हुई इज्जत और प्रतिष्ठा आपको प्राप्ति हो जाएगी। साथ ही जीवन के बड़े- बड़े निर्णय लेने लेंगेगे। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं पंचम भाव एक्टिव होने से आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही जो लोग प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं वो इस समय कर सकते हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, लाभ के संकेत है। साथ ही जिनकी शिक्षा रुकी हुई थी वो कहीं एडमिशन ले सकते हैं। वहीं पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लेकिन क्रोध और अंहकार से बचें। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए पॉवरफुल सिंह राशि के लोगों अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। वहीं छोटे भाई- बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। साथ ही इस समय डिजीसन अच्छे लेंगे। वहीं कुछ नया करने की सोचेंगे। साथ ही लव रिलेशन में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं, तो आपको यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का शक्तिशाली होना धनु राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं और वहां केंद्र त्रिकोण राजयोग गुरु ग्रह बना रहे हैं, वहीं बुध भी विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों को चाइल्ड होने में परेशानी हो रही थी, उनको बच्चा होने के चांस हैं।

वहीं इस समय आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। साथ ही दांपत्य जीवन के साथ जो परेशानियां आ रही थी, उनसे मुक्ति मिलेगी। वहीं मानसिक शांति भी इस समय मिलेगी। विदेश जाने के योग हैं। वहीं प्रमिका या घर वालों के साथ कही घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल