Surya Guru Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा का कारक भी मानते हैं। सूर्य व्यक्ति को ऊर्जा और बल प्रदान करते हैं। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के देवता गुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। ऐसे में जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तो कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। ऐसा ही संयोग नए साल 2024 में बनने वाला है, जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 13 अप्रैल 2024 को रात 9 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति हो रही है। ये युति 1 मई को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, क्योंकि इसके बाद गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मेष सूर्य की उच्च राशि है। इसके साथ ही गुरु की स्वराशि है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

सूर्य और गुरु दोनों की युति लग्न भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नए साल में खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। सूर्य को करियर और व्यवसाय का स्वामी माना जाता है। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति से कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के साथ पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कर्ज से छुटकारा मिलेगा और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने बड़ों की बात सुनें और समझें। पैतृक बिजनेस है, तो उसमें भी खूब लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में गुरु और सूर्य की युति एकादश भाव में हो रही है। इस भाव को आय, वित्तीय लाभ और धन, प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। वित्तीय मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वर्तमान में नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। थोड़ा खर्च अधिक बढ़ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि में भी लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति दशम भाव में हो रहा है। इस भाव को करियर और कर्म का भाव कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नए साल 2024 में पद-प्रतिष्ठा, पद, लक्ष्य और पिता को दर्शाता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आ सकती है। पेशेवर जीवन में भी खूब लाभ मिल सकता है। पेशेवर जीवन में भी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में भी खूब लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें, तो घर-परिवार में खुशहाली आ सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।