Surya Guru Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, वहीं अब देवताओं के गुरु बृहस्पति भी 22 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति हो रही है। माना जा रहा है कि ऐसी युति करीब 12 साल बाद बन रहा है। जानिए सूर्य और गुरु की युति होने से किन राशियों को मिलेगा नौकरी, व्यापार आदि में लाभ।

सूर्य और गुरु की युति से इन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष राशि

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम को देखते हुए पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति 11वें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार और नौकरी में भी लाभ मिलने के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य और गुरु की युति दसवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी बेहतर लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन राशि

इस राशि में गुरु और सूर्य की युति दूसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इसके साथ ही करियर में भी सफलता हासिल हो सकती है। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।