Navpancham Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार 17 नवंबर को सूर्य और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 120° की कोणीय स्थिति रहेंगे। ग्रहोंं के राजा सूर्य और देवताओ के गुरु बृहस्पति की इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष में नवपंचम योग कहते हैं, जो बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 से इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, 12 साल बाद गुरु बृहस्पति केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाकर बरसाएंगे धन, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं यदि आप व्यवसाय या नौकरी में हैं, तो बढ़ते दायित्व या प्रमोशन की संभावना है। वहीं आपको अपनी मेहनत का प्रत्यक्ष फल देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनने से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान करियर या व्यवसाय में अचानक कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं। साथ ही सामाजिक रूप से आपका व्यक्तित्व चमकेगा और पुराने प्रयासों को अब फल मिलना शुरू होगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धलनाभ हो सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

16 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 50 साल बाद मंगल की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही पिता और माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल