Tri Ekadash Yog 2025:  वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ लाभ दृष्टि योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आफको बता दें कि 12 सितंबर को त्रिएकादश योग बन रहा है, जिसे लाभ दृष्टि भी कहा जाता है। ये योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं। इस बार सूर्य और गुरु ग्रह एक दूसरे से 60° पर स्थित होंगे, जिससे ‘त्रिएकादश योग’ बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनने जा रहा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए लाभ दृष्टि योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा जातक किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। वहीं, कारोबारियों को चालाकी से लिए गए फैसलों से लाभ होगा। विवाहित जातकों के संबंध मधुर रहेंगे और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं प्रतिष्ठा बढे़गी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

लाभ दृष्टि योग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आप धन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आप अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में मिठास आने से मन खुश रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

50 साल बाद हंस और मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु और शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आफ लोगों के लिए त्रिएकादश सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और निवेश करने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

पन्ना पहनने से इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में बनते हैं तरक्की के योग, जानिए धारण करने के नियम और लाभ

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल