Surya Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहण का प्रभाव किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण न केवल वैज्ञानिक दृष्टि बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि वैज्ञानिक इसको एक खगोलीय घटना मानते हैं तो वहीं एस्ट्रोलॉजर इसे ज्योतिषीय घटना मानते हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव, समय और 12 राशियों पर इसका असर…
सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात्रि 8 बजकर 33 पर शुरू हो रहा है, जो रात्रि में 2 बजकर 24 पर समाप्त हो जाएगा। वहीं इस दिन अमावस्या तिथि है। लेकिन आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसकी वजह से सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। वहीं यह सूर्य ग्रहण एंटीगुआ, कनाडा, ब्राज़ील, जमैका अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में देखा जा सकेगा। लेकिन राशियों पर फिर भी कुछ न कुछ जरूर प्रभाव पड़ेगा।
जानिए, 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मेष :- ग्रहण के कारक थोड़ा मन अशांत हो सकता है और किसी बीमारी के कारण समस्या हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।
वृषभ :- परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। साथ ही धन खर्च सोच समझकर करें। क्योंकि इस अवधि में खर्चा अधिक हो सकता है।
मिथुन:- ग्रहण के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, वहीं सकारात्मक प्रभाव जीवन में देखने को मिलेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क :- ग्रहण के प्रभाव से सेहत खराब हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं करें और समय पर डॉक्टर को दिखाएं।
सिंह :- वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती हैं, साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। इसलिए वाद- विवाद से बचें।
कन्या :- काम- कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब है। वहीं धनहानि के योग बन रहे हैं।
तुला :- राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही मन थोड़ा उदास रह सकता है।
वृश्चिक :- इस समय जीवन में आप कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन ले सकते हैं, कोई योजना सफल हो सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु :- यह ग्रहण आपके लिए लाभयादक साबित हो सकता है। कारोबार में धनलाभ के योग हैं। साथ ही फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।
मकर :- इस समय बेराजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। लेकिन किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है।
कुंभ :- ग्रहण के प्रभाव से करियर में अच्छे अवसर मिल सकते है। आर्थिक मजबूती आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
मीन :- इस अवधि के दौरान कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।