Chandra Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को पड़ने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। ज्योतिष में इस घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि 30 साल बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है और इस दिन गजकेसरी योग भी है। ऐसे में इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं करियर में तरक्की और वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में भी यह वक्‍त बहुत शानदार रहने वाला है। आप बिजनस करते हैं तो कोई बड़ी डील आपको हासिल हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। साथ ही इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं करियर के संबंधित कई बेहतरीन अवसर आपको मिलने वाले हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप नया वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैंं। साथ ही इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं व्यापारी इस समय कोई नई डील कर सकते हैं। जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं कारोबार में सफलता मिलेगी और धन की वृद्धि होगी। वहीं  लव लाइफ में भी पार्टनर की तलाश आपके लिए पूरी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आने वाला है। साथ ही इस अवधि में आपके रुके हुए काम बनेंगे। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल