Surya Grahan On 2 August: इस समय सोशल मीडिया में सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगने वाला है। क्या वास्तव में इस साल 2 अगस्त को ऐसा सूर्य ग्रहण लगने वाला है? आइए जानते हैं 2 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण की पूर्ण सच्चाई…

Surya Grahan 2025: जल्द ही लगने वाला है 4 घंटे 24 मिनट का सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत में दिखेगा कि नहीं

हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। इसे कई मायनों में अशुभ माना जाता है। बता दें कि इस साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण की बात करें, तो पहला होली पर लग चुका है। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। लेकिन कई लोगों के बीच असमंसज की स्थिति बनी हुई है 2 अगस्त को इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 6 मिनट के लिए पूरी दुनिया में अंधकार हो सकता है। आइए जानते हैं क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है? इसके साथ ही जानें सही साल, भारत में दिखेगा कि नहीं और सूतक काल…

मंगल ने गोचर करते ही बनाया अद्भुत राजयोग, इन 3 राशियों का हो सकता है भाग्योदय, आकस्मिक धन लाभ के साथ करियर में मिलेगी तरक्की

कब लगेगा 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025 Date)

बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से आरंभ होगा, जो 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट तक होगी। रात के समय होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

9 अगस्त से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, शनि-मंगल बनाएंगे पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

2025 नहीं 2027 में दिखेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse on 2027)

बता दें कि साल 2027 की 2 अगस्त को सदी का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान करीब 6 मिनट 22 सेकंड के लिए सूर्य पूर्ण रूप से ढक जाएगा, जिससे हर जगह अंधेरा छा जाएगा। टाइम एंड डेट के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार ये आंशिक सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे आरंभ होगा, जो शाम करीब 6 बजे समाप्त होगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, ऐसा सूर्य ग्रहण 2009 के बाद से 2027 में दिखेगा। इसके बाद साल 2114 पर दिखाई देगा।

मथुरा-वृंदावन जाएं तो कभी भी वहां से लेकर न आएं ये 1 चीज, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, गर्ग संहिता में है इसका उल्लेख

कब लगेगा 2 अगस्त का सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan On 2 August)

आंशिक सूर्य ग्रहण- दोपहर 1 बजे से आरंभ
पूर्ण ग्रहण प्रारंभ- 1 बजकर 53 मिनट से आरंभ
पूर्ण सूर्य ग्रहण-दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर
पूर्ण सूर्य ग्रहण समाप्त- 2 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर
आंशिक सूर्य ग्रहण समाप्त- शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त

August 2025 Monthly Love Horoscope: लव लाइफ और दांपत्य जीवन के मामले में कैसा बीतेगा अगस्त माह, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का मासिक लव राशिफल

2 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा कि नहीं? (Solar Eclipse Visible On 2 August)

2 अगस्त 2025 को दिखने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से भारत में नजर नहीं आएगा । लेकिन देख के कुछ शहर जैसे मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता में आंशिक सूर्य ग्रहण दिख सकता है।

प्याज-लहसुन खाने वाले लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं या नहीं? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

किन-किन देशों को दिखेगा 2027 का सूर्य ग्रहण? (Solar Eclispe 2027 Country)

टाइम एंड डेट के अनुसार  के अनुसार,सदी का पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, यमन, सोमालीलैंड, सोमालिया और चागोस द्वीप समूह के लोग देख पाएंगे।  

Scorpio Horoscope 2025: वृश्चिक राशि को मिली शनि की ढैय्या से मुक्ति, जानें बिजनेस, करियर और आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 6 माह

2 अगस्त के सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं? (Surya Grahan Sutak Kaal)

साल 2027 में लगने वाला सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण दोपहर के समय लग रहा है। लेकिन यह भारत में पूर्ण रूप से नजर नहीं आएगा। लेकिन कुछ शहरों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है। ऐसे में सूतक काल मान्य हो सकता है। सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। ऐसे में भारत में सूतक काल सुबह करीब 4 बजे से आरंभ हो जाएगा।

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। जानें अगस्त माह 12 राशियों के लिए कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।