Surya Grahan and Chandra Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर दखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जबकि पहला चंद्र ग्रहण पिछले हफ्ते ही 5 मई को लगा था। पंचांग के मुताबिक ये ग्रहण भारत में मान्य नहीं थे क्योंकि इनका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ रहा था। इसलिए इनके सूतक भी मान्य नहीं थे। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में, आइए जानते हैं ये ग्रहण कब पड़ेगा और भारत में मान्य होगा या नहीं…
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar Eclipse of 2023 Date and time)
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। वहीं यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव पश्चिम अफ्रिका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर पर पड़ेगा। जिस दिन यह सूर्य ग्रहण पड़ेगा उस दिन आश्विन अमावस्या होगी।
जानिए, 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मेष :- ग्रहण के कारक थोड़ा मन भ्रमित हो सकता है और किसी रोग के कारण परेशानी हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।
वृषभ :- परिवार के सदस्यों के साथ वाद- विवाद हो सकता है, वहीं धन खर्च सोच समझकर करें। क्योंकि इस अवधि में धन डूब सकता है।
मिथुन:- ग्रहण के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते है, वहीं सकारात्मक प्रभाव जीवन में देखने को मिलेगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
कर्क :- ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं करें और समय पर डॉक्टर को दिखाएं।
सिंह :- दांपत्य जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। इसलिए तनाव लेने से बचें।
कन्या :- काम- कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। वहीं धनहानि के योग बन रहे हैं।
तुला :- राजनीति से जुड़े लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही मन थोड़ा उदास रह सकता है।
वृश्चिक :- जीवन में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु :- यह ग्रहण आपके लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है। व्यापार में धनलाभ के योग हैं। साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
मकर :- बेराजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है, आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। साथ ही किसी बात को लेकर मन भ्रमित हो सकता है।
कुंभ :- करियर में अच्छे अवसर मिल सकते है। आर्थिक मजबूती आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।
मीन :- इस अवधि के दौरान कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है।