Surya Grahan 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्र और सूर्य ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 21 सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण पड़ने जा रहा है। ये ग्रहण आश्विन अमावस्या के दिन कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और बुध तीनों ही कन्या राशि में रहेंगे तो वहीं मीन राशि में बैठे शनि देव की उन पर पूर्ण दृष्टि होगी। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
30 साल बाद दिवाली पर शनि बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी दैनिक इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी, जिससे जमा पूंजी बढ़ेगी। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संपत्ति तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं निजी जीवन का बात करें तो, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय विरोधियों के शांत होने से कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। वहीं युवाओं की लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आय़ के नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको करियर में चौतरफा लाभ मिल सकता है। इस महीने आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी में भी अब सुधार देखने को मिलेगा अपनी वाणी की मदद से आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
30 साल बाद बना सूर्य और शनि का शक्तिशाली समसप्तक योग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
