Surya Grahan: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर लगता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर लगेगा। साथ ही इस सूर्य ग्रहण पर 5 शुभ योग बनने जा रहे हैं। मतलब सूर्य ग्रहण के दिन सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। साथ ही ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में होंगे। ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में राहु और बुध के साथ मौजूद होंगे और इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देकने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस समय चमक सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
सूर्य ग्रहण आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान किस्मत का आपको का साथ मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और घरवालों के साथ किसी खास जगह पर जाने का मौका भी मिलेगा। साथ ही आपको इस समय सुख- साधनों का सुख प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। साथ ही छुपी हुई प्रतिभा आपकी सामने वाले के सामने आएगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को उधार और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। वहीं आप इस समय विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य ग्रहण धनु राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही घर परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
साथ ही आर्थिक रूप से यह अवधि अच्छी रहेगी और धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको इस समय सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और खासकर जो लोग हार्ट के मरीज हैं, उनको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।