Surya Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर लगते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। वहीं हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। वहीं सूर्य ग्रहण तब पड़ता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहते है। आपको बता दें कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण और सूतक का समय…

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Solar Eclipse of 2023 Date and time) 

पंचांग के अनुसार साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वहीं यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है।

इन जगह दिखाई देगा सूर्यग्रहण

ज्योतिष अनुसार जब भी सूर्य ग्रहण पड़ता है, तो ये जरूरी नहीं है कि उसका प्रभाव पूरी पृथ्वी पर पड़े। इसलिए इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा।

जानिए सूतक काल का समय

सूर्य ग्रहण के सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं और जब तक सूर्य ग्रहण रहता है तब तक रहते हैं। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को सुबह के समय 8 बजकर 34 मिनट पर ही सूतक काल शुरू हो जाएंगे। सूतक काल में खानी नहीं खाना चाहिए। साथ ही सूतक काल में भगवान को स्पर्श नहीं करना चाहिए और न ही पूजा- पाठ करना चाहिए।  सूतक काल के समय भगवान के आगे पर्दा कर देना चाहिए। वहीं सूतक काल में मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं है, इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। वहीं सूर्यग्रहण के समय खाना पीना नहीं चाहिए। अगर कोई बीमार है तो वह खाना खा सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल