Surya Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार 20 अप्रैल सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनि नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं इसके ठीक 2 दिन बाद चांडाल दोष का निर्माण होगा। क्योंकि राहु अभी मेष राशि में चल रहे हैं और गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मेष में जा जाएंगे। जिससे इस योग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे उन्हें सावधान रहना चाहिए…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा नुकदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय कोई नए काम की शुरुआत न करें। साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानियां रह सकती हैं। साथ ही किसी को पैसा उधार न दें। वहीं इस समय वाहन भी सावधानी से चलाएं। साथ ही मानसिक तनाव रह सकता है। वहीं स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य ग्रहण वृष राशि के जातकों को प्रतिकूल रह सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको यात्राओं से कष्ट हो सकता है। साथ ही कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस समय आपको घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर पर इलेक्ट्रॉनिक आयटम खराब हो सकते हैं। वहीं गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों के फैसलों में देरी हो सकती है। साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है। साथ ही नौकरी- व्यापार में उतार चढ़ाव रह सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि से अष्टम भाव में लगने जा रहा है। इसलिए कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। नौकरी में दिक्कत आ सकती है। खासकर उन लोगों के ऊपर जिन पर राहु और सूर्य की दशा चल रही है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। इसलिए व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को सलाह है, जो चल रहा है, वो चलने दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि से छठे भाव में लगने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही घर और ऑफिस में माहौल निगेटिव रह सकता है। इसलिए क्रोध न करें। वहीं इस समय 10 से 15 दिन कोई कार्यस्थल पर बदलाव न करें। साथ ही धन का निवेश भी नहीं करें।