Surya Grahan 2023: ज्योतिष अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं। जिनका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां बात करने जा रहे हैं सूर्य ग्रहण के बारे में, विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही सीध में आ जाते हैं सूर्य ग्रहण लगता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार राहु- केतु ग्रह के कारण सूर्य ग्रहण लगता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की डिटेल और 12 राशियों पर प्रभाव…

सूर्य ग्रहण की डिटेल

पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण भारत के समयानुसार 07:04 से आरंभ होकर दोपहर 12:29 तक रहेगा। इस ग्रहण को दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं भारत में इस ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। वहीं सूर्य ग्रहण के दिन चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। क्योंकि इस दिन मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु रहेंगे।

जानिए, 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष :- ग्रहण के कारण मन भ्रमित हो सकता है और किसी रोग के कारण परेशानी हो सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। क्योंकि ग्रहण आपकी राशि में ही लगने जा रहा है।

वृषभ :- परिवार के सदस्यों के साथ वाद- विवाद हो सकता है, वहीं धन खर्च सोच समझकर करें। लेकिन कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। 

मिथुन:- आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते है, वहीं सकारात्मक प्रभाव जीवन में देखने को मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क :- ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही छात्रों को यह समय थोड़ा मानसिक कष्ट दे सकता है।

सिंह :- दांपत्य जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। लेकिन आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

कन्या :-  काम- कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। लेकिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं यात्रा के भी योग हैं।

तुला :- राजनीति से जुड़े लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वाद- विवाद हो सकता है। लेकिन व्यापारियों को अच्छा फायदा होता दिख रहा है। 

वृश्चिक :- ग्रहण के प्रभाव से जीवन में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।

धनु :- यह ग्रहण आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। व्यापार में धनलाभ के योग हैं। लेकिन मां की सेहत में कुछ दिक्कत आ सकती है। 

मकर :-  बेराजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, आकस्मिक धनलाभ भी संभव है। लेकन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं किसी बात लेकर मन में भय बना रहेगा।

कुंभ :- करियर में अच्छे अवसर मिल सकते है। आर्थिक मजबूती आ सकती है। लेकिन सेहत खराब हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।

मीन :- इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन साढ़ेसाती चलने से कुछ काम रुक सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल