साल का दूसरा ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे और तुला राशि में सूर्य नीच राशि के मानी जाते हैं। साथ ही इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे 3 मिनट की होगी। वहीं इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
जानिए कब से लग जाएंगे सूतक
पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो रहा है। सूर्य ग्रहण 12 घंटे पहले से लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएंगे।
इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
तुला राशि: आपकी ही राशि में सूर्य ग्रहण लगने से आप लोगों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस समय आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में निवेश से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। आप लोगों पर पहले ही शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: सूर्य ग्रहण लगने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल होते- होते रह सकती है। सेहत को लेकर भी सावधानी बरतें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। इस दौरान धन व्यापार या किसी अन्य जगह निवेश करने से बचें।
मिथुन राशि: आप लोगों को अपने बजट का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि खर्चे अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। व्यापार इस दौरान धीमा चलेगा। साथ ही हर काम को करने में आपको देरी आएगी यानी हर काम बहुत मेहनत लगेगी। इनकम कम होगी।
वृष राशि: सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से मनमुटाव हो सकता है। साथ ही परिवारीजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
