Surya Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शुभ ग्रह की राशि में संचरण करते हैं। जिसका प्रभाव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह नवंबर में अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी भौतिक सुख प्राप्त होंगे। वहीं इस दौरान आपको संपत्ति के जरिए लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आपको इस समय माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जमीन- जायदाद और रियल स्टेट से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं यह गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए करियर में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान आपके कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी और अधिकारी आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। वहीं आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करने जा रहे हैं या कर रहे हैं, उनके लिए समय लाभकारी रहेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के संसाधन बढ़ेंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपको अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल