Surya Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव नवंबर में अपने मित्र की राशि मंगल में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को इस समय हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में संंचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकत हैं। जो शुभ साबित हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शमिल हो सकते हैं। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
कर्क ऱाशि (Cancer Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह पक्का हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको भूमि वाहन और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपको धन की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आफ लोगों को सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वस में वृद्धि होगी। साथ ही आपको साहस और पराक्रम की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ होगा। वहीं सरकार से जुड़े काम में लाभ होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बेहतर करियर के अवसर मिल सकते हैं। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।