Sun Transit In Leo: वैदिक पंंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे वाशि राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर में उन्नति मिल सकती है। साथ ही उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
वाशि राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आर्थिक लिहाज से समय काफी अनुकूल रहेगा। परिवार की आय में वृद्धि होगी। वहीं इस राजयोग की दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों के जीवन में मिठास बढ़ेगी। साथ ही अगर आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके पारिवारिक सुख पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए वाशि राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का सात मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ेगी। वहीं इस सम आप काम- कारोबार के लिहाज से यात्रा कर सकते हैं, तो शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र हैं, उनकी विदेश में जाकर पढ़ाई करने की मुराद पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वाशि राजयोग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। साथ ही आपको इस समय पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त हो सकता है।