Sun Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव जब भी गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। क्योंकि सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिस पर शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसऱे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान पक्ष की तरक्की हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। वह किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए आपको इस समय काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। साथ ही जो लोग नौकरी तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है या बात चल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में पदभार में बढ़ोतरी होगी और आपके अधिकारों में भी वृद्धि होगी। साथ ही व्यापारियों को भी इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपे जरूरी काम बन सकते हैं। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं काम- कारोबार से संबंध से आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी साबित हो सकती हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय लाभ देने वाला होगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।