Surya Transit 2023: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को सरकारी क्षेत्र, पिता, आत्मा, नौकरी, प्रशासन और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। इसलिए जब भी सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। साथ ही राशियों पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 15 जून को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे सूर्य देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय हर क्षेत्र में तरक्की और धन- दौलत में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्‍ते भी नजर आएंगे। इस समय आप कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। वहीं सूर्य देव की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है। साथ ही सूर्य ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृध्दि देखने को मिलेगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों से आपके संबंध इस दौरान बनेंगे। वहीं आप जिस काम को करना चाह रहे हैं उसमें आपके प्रदर्शन की तारीफ होगी और लोकप्रियता में भी इजाफा होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से स्वामी सूर्य देव हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगर आप कारोबारी है तो आपके व्‍यापार में भी उन्‍नति के योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्‍तार हो सकता है। किसी काम से आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल