Surya Transit 2023: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह गोचर बेहद अहम स्थान रखता है। क्योंकि सूर्य देव पिता, सरकारी नौकरी, प्रशासन, आत्मा, आत्मविश्वास और सम्मान- प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करने करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव, बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य के गोचर से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को सूर्य का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही सूर्य ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए नौकरी में कुछ ऐसे अवसर प्राप्‍त होने वाले हैं जिनका इंतजार काफी समय से आप कर रहे थे। जो लोग व्‍यवसाय से जुड़े हैं उन्‍हें उच्‍च लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको माता का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो वो भी इस वक्‍त आरंभ कर सकते हैं। भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। विरोधी भी हार जाएंगे। साथ ही सूर्य ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है। वहीं इनकम के कई नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी या वाहन के लेन- बेच से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल