Surya Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को पिता, आत्मा, नौकरी, प्रशासन और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही राशियों पर भी असर पड़ता है। आपको बता दें कि 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे सूर्य देव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आक्समिक धनलाभ और करियर- कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। वहीं आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से हर काम में सफलता प्राप्‍त करेंगे। आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए शुभ होगा और आप धन की बचत अधिक कर पाएंगे। साथ ही इस समय आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और इस बीच कहीं से रुका धन मिलने से कोष में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं आक्समिक धन की प्राप्ति के भी योग हैं। वहीं सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल