Sun Transit In Mithun: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने मिथुन राशि में गोचर कर लिया है और वह 17 जुलाई तक यहीं स्थित रहेंगे। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। साथ ही ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन 3 राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। मतलब इस बीच उनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण कर रहे हैं और वह यहां 17 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको नौकरी के नए- नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, फाइनेंस, शिक्षक या अकाउंट का काम करते हैं। उनको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में हुआ है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान विवाहित लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं  व्यापारियों को लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही कुछ नए लोगों से मिलना भी होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव के मिथुन राशि में स्थित होने से धनु राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप के काम में सफलता के योग हैं। साथ ही आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छा रहेगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल