Surya Transit 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसकी सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और सूर्य ग्रह का बुध देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य देव के गोचर से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं यदि आपका कोई काम लंबे समय से किसी कारणवश अटका हुआ है तो इस अवधि में वह पूरा हो जाएगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति इस समय हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी अधिक रहने वाली हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से दूसऱे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को इस समय उधार धन वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपको आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।