Sun Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव पिता, बॉस, आत्मा, प्रशासन, नौकरी और मान- सम्मान का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 4 राजयोगों का निर्माण होने जा रहा है। इन राजयोगों से कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली में प्रापर्टी और सुख- साधन का स्वामी हैं। साथ ही तीसरे भाव में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं शश महापुरुष राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग और शुक्र, मंगल और शनि का समसप्तक राजयोग भी बन रहे हैं। इसलिए इन 4 राजयोगों से आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ जो लोग नौकरपेशा हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चार राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि एक तो आपकी राशि का स्वामी बुध लाभ स्थान पर है और वह यहां बलवान हो जाता है। साथ ही सूर्य देव भी आपकी गोचर कुंडली में बलवान हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत में सुधार होगा। वहीं करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य और बुध भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और पद व प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही जो छात्र हैं, वो इस समय पढ़ाई करने के लिए विदेश जा सकते हैं। वहीं इस समय आपके घर या परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
चार राजयोग का निर्माण होने से कुंंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य और बुध छठे भाव में हैं। यहां सूर्य- बुध बलवान हैं। इसलिए आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ। साथ ही शश राजयोग, केंद्र त्रिकोण और समसप्तक राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आप अच्छी संतुष्टि महसूस करेंगे।