Sun in Ardra Nakshatra Effects: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप जिस काम को करना चाह रहे हैं उसमें आपके प्रदर्शन की तारीफ होगी और लोकप्रियता में भी इजाफा होगा। वहीं जो व्यापरी वर्ग हैं उनको उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं धन प्राप्ति के प्रयास में सफल होंगे और आ‍र्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

सूर्य देव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आप करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्‍तार हो सकता है। किसी काम से आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य देव का प्रवेश सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं धन प्राप्ति के प्रयास में सफल होंगे और आ‍र्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जो छात्र हैं, उनको इस समय सफलता मिल सकती है। वह किसी कंपटीशन में पास हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल