Sun Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान- सम्मान, आत्मविश्वास, प्रशासन, सरकारी नौकरी, बॉस और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर यानी 24 घंटे बाद सूर्य देव तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। मतलब इन राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आय के नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। साथ ही इस दौरान इस राशि के कुछ लोगों के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आपको संपत्ति के जरिए लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकेत हैं। लाभ के संकेत हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही  यह गोचर आपकी लव लाइफ के लिए काफी शानदार साबित होगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप अपनी कड़ी मेहनत से सभी कार्य पूरे करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले हैं। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करे में कामयाब रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल