Sun Planet Transit In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य देव 18 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पडे़गा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। वहीं इन राशियों को इस समय मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक दो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग विदेश से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी और करियर में इस बीच कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को यह गोचर शुभ साबित होगा। मतलब ऑफिस में काम का बेहतर माहौल बनेगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की खोज पूरी होगी। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही यदि आप बिजनस करते हैं तो नई व्‍यावसायिक योजनाओं को बनाने में सफल होंगे। वहीं अगर आप प्रापर्टी, रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है, तो विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वहीं अगर आपका पार्टनरशिप का काम हैं, तो अच्छा लाभ होगा। वहीं निजी जीवन में परिवार के लोगों के साथ आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी। वहीं सूर्य के गोचर से आप को योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से संंतान भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, तो उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल