Sun Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 12 घंटे बाद कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और बुध देव में मित्रता का भाव है। साथ ही 17 यानी आज से कन्या संक्रांति शुरू हो जाएगी। ऐसे में सूर्य देव की कृपा से 3 राशि के जातकों को मान- सम्मान की प्राप्ति साथ ही हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। यह गोचर प्रोफेशनल नेताओं के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सामाजिक नेटवर्क और वित्तीय लाभ के लिए बहुत अच्छा समय है। वहीं संंतान की इस दौरान तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय आपको सरकारी काम में सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य देव आपकी राशि से 11वें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे आय़ और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जो लोग पद व वेतन में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, उनकी मनोकामना इस अवधि में पूरी होंगी।है। साथ ही इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही जो लोग इंपोर्ट, एक्पोर्ट का काम करते हैं। उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को करियर और कारोबार की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए यह गोचर प्रोफेशनल लाइफ में प्रचुरता, भाग्य, और समृद्धि लेकर आएगा। वहीं जो लोग नौकरपेशा हैं, उनका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही अगर आप प्रशासनिक लाइन से जुड़े हुए हैं, तो इस समय आपको शासन का पूरा साथ मिलगा। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी सूर्य का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
