Tirgrahi Yog In Scorpio: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके आपस में युति का नि्र्माण करते हैं हैं। यह युति किसी के लिए सकारात्मक साबित होती है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि दिसंबर के मध्य में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार के दाता बुध और मन के कारक चंद्र के संयोग से बनेगा। ऐसे इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है।इसलिए इस दौरान आपकी इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। इतना ही नहीं आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों की गोचर कुंडली में त्रिग्रही योग कर्म और करियर के भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं जिन लोगों का व्यापार शनि देव से जुड़ा हुआ है उन लोगों को इस समय विशेष धनलाभ होने की संभावना है। साथ ही व्यापार में मुनाफा कमाने के कई शुभ अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। कोई नई संपत्ति, घर या मकान खरीदने के लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है. दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को त्रिग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आप लोगों की राशि से भाग्य भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। सरकारी काम जो अटके हुए थे वो बन सकते हैं। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आप लोग कारोबार के संबंध से कोई यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।